कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर निराशाजनक नतीजों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर निराशाजनक नतीजों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार द्वारा किए गए दावों की कलई खोली। शुक्रवार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बुरी खबर आई।


मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट गिरकर 4.5 प्रतिशत हो गई। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया वादा तेरा वादा-2 करोड़ रोजगार हर साल, फसल का दोगुना दाम, अच्छे दिन आएँगे, मेक इन इंडिया होगा, अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन होगी... क्या किसी वादे पर हिसाब मिलेगा? आज जीडीपी ग्रोथ 4.5फीसदी आई है।


जो दिखाता है सारे वादे झूठे हैं और तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया है। 


" alt="" aria-hidden="true" />" alt="" aria-hidden="true" />" alt="" aria-hidden="true" />


Popular posts
ऐसे बनाया जाता है मास्क
कोरोना वायरस: घरों में मास्क बना रहीं महिलाएं, एक दिन में कर लेती हैं तीन-चार हजार की कमाई
Image
साथियों, ये लॉकडाउन का समय जरूर है, हम अपने अपने घरों में जरूर हैं, लेकिन हम में से कोई अकेला नहीं है। 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है, हर व्यक्ति का संबल है । समय-समय पर देशवासियों की इस सामूहिक शक्ति की विराटता, इसकी भव्यता और दिव्यता की अनुभूति करना आवश्यक है।
आईपीएल के 13 वें सत्र का कार्यक्रम जारी
Image
आज कई देश इसको दोहरा रहे हैं। जनता कर्फ्यू हो, घंटी बजाने, ताली-थाली बजाने का कार्यक्रम हो, इन्होंने इस चुनौतिपूर्ण समय में देश को इसकी सामूहिक शक्ति का ऐहसास कराया। यह भाव प्रकट हुआ कि देश एक होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ सकता है। अब लॉकडाउन के समय में, देश की, आप सभी की ये सामूहिकता चरितार्थ होती नजर आ रही है।